Press "Enter" to skip to content

गर्मी की चपेट में बिहार; कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, 43 के पार पहुंचा पारा

पटना: बिहार के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा एवं भागलपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना में सोमवार को हीट वेव जैसे हालात रहेंगे।

Bihar Weather Meteorological Department issued alert for five days  regarding heat wave in Bihar ann | Bihar Weather: बिहार में 'लू' को लेकर  मौसम विभाग ने पांच दिनों तक जारी किया अलर्ट,

प्रदेश में 16 अप्रैल से लू चलना प्रारंभ हुआ था। पिछले 5 दिनों से पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं प्रदेश में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। वहीं दक्षिण बिहार चिल्लाती धूप से परेशान रहा। राज्य में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में हवा चल रही थी। जबकि प्रदेश का आद्रता 7 से 10 प्रतिशत के बीच पहुंच गयी है। वहीं रविवार को प्रदेश का मोतिहारी व शेखपुरा हीट-वेव की चपेट में रहा। सूबे का सबसे गर्म शहर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय रहा।

इन शहरों का पारा 40 पार

शहर                 पारा

  • बेगूसराय            43.6
  • शेखपुरा            43.0
  • जीरादेई           42.0
  • मधुबनी           41.8
  • जमुई             41.7
  • बांका            41.5
  • नवादा          41.7
  • हरनौत         41.0
  • पटना           40.6
  • गया             41.8
  • भागलपुर      40.7
  • पूर्णिया         40.2
  • मुजफ्फरपुर  40.4
  • छपरा          40.5
  • दरभंगा       40.2
  • डेहरी        40.4
  • भोजपुर      40.5
  • औरंगाबाद   41.5
  • खगड़िया   41.4

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट व 11 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना सहित 13 शहरों का न्यूनतम पारा चढ़ा और 18 का गिरा। पटना के न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *