Press "Enter" to skip to content

बिहार में गर्म हवा से बढ़ी बेचैनी, 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी, अभी और सताएगी गर्मी!

पटना: बिहार में अप्रैल महीने में पहली बार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लगातार पछुआ के प्रवाह के कारण शनिवार से पारा के और बढ़ने की आशंका है। पटना सहित प्रदेश में गर्म पछुआ का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश के अधिकतर शहरों में लू चलने जैसे हालात बने हुए हैं।

Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों में बारिश के आसार,  जानिए अपने शहर में मौसम का हाल - Weather Updates 9 th April IMD Delhi NCR  Utter Pradesh temperature

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शनिवार को 13 जिलों में लू चलने की आशंका है। वहीं प्रदेश के दक्षिण एवं पश्चिमी भाग के जिलों में गर्म दिन (हॉट-डे) रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू और हॉट-डे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा।

प्रदेश के कुछ जिलों में 23 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। जबकि राज्य के ज्यादातर शहरों में गर्म तेज पछुआ चलने के कारण लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर झोंके के साथ 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ चलने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग के कई जिले हॉट-डे की चपेट में रहे। शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 38.3 और औसत न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *