Press "Enter" to skip to content

पटना के गांधी मैदान में लोगों ने अदा की ईद की नमाज, सीएम नीतीश भी हुए शामिल

बिहार समेत देशभर में आज 11 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। ऐसे में राजधानी पटना के गांधी मैदान में भी हर साल की तरह इस बार भी ईद को लेकर के विशेष तैयारी की गई है। लगभग 30 हजार से अधिक लोगों ने गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की। इसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट बाद गांधी मैदान से अपने आवास के लिए निकल गए।

Eid-al-Adha 2023: पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज, अलर्ट मोड में  जिला प्रशासन - आंखें न्यूज़ 24, हिंदी न्यूज़,बिहार झारखंड, Aankhen News 24,  Aankhen Live News

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रार्थना की कि यह त्योहार करुणा, एकजुटता और शांति की भावना फैलाए। केरल और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाई गई। वहीं, देश के बाकी हिस्सों में यह त्योहार गुरुवार को मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार रमजान के पवित्र माह में उपवास और प्रार्थना की अवधि के समापन का प्रतीक है और प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। यह त्योहार एकता, क्षमा और दान को बढ़ावा देता है। ईद गरीबों व वंचित लोगों की मदद करने व उनके साथ अपनी खुशियां साझा करने का अवसर है। यह त्योहार हमें शांतिपूर्ण जीवन जीने और समाज की उन्नति के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *