Press "Enter" to skip to content

बिहार में 120 रूटों पर नई बसें चलाने की योजना, इन मार्गों पर दौड़ेंगी 376 नई बस

पटना: बिहार में 120 रूटों पर नई बसें चलाने की योजना है। इन मार्गों पर 376 बसों की आवश्यकता बताई गई है। बसों के परिचालन को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि, भविष्य में अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार बसों के परिचालन की योजना है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों के परिचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। पिछले दिनों वाहन मालिकों को इसके लिए आमंत्रित भी किया गया था। इन रूटों पर बसों के परिचालन को लेकर रिक्तियों को सार्वजनिक किया गया है। इन रूटों पर 2 से 21 तक बसें चलाने की योजना है।

बिहार से झारखंड और यूपी की यात्रा होगी आसान, इन 27 नए रूटों पर चलेंगी बसें; पटना से गोपालगंज के लिए भी छह गाड़ी - Journey from Bihar to Jharkhand and UP

कुछ रूटों पर 4, 6, 8, 10, 13, 16 बसों की जरूरत बताई गई है। ये सभी रूट राज्य के अंदर के हैं और विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ते हैं। यही नहीं इसमें लगभग सारे प्रमुख शहरों को अन्य शहरों या जिला मुख्यालय से जोड़ने की योजना है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण छोटे शहर भी हैं, जहां बसों के परिचालन की जरूरत महसूस की गई थी। पिछले दिनों राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में बसों के परिचालन को लेकर आम लोगों की जरूरतों का आकलन किया था। इसी आधार पर इन मार्गों का चयन किया गया है। ये सारे मार्ग निगम के अधिसूचित मार्ग हैं।

बिहार में कई रूटों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। यात्रियों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी भी हुई है। लेकिन, जरूरत के अनुसार इन मार्गों पर बसों का परिचालन नहीं हो पा रहा है। लिहाजा, राज्य सरकार ने जरूरत के तमाम मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई बसों का परिचालन करने की योजना बनाई है।

इन रूटों पर चलेंगी नई बसें 
भागलपुर से बेगूसराय – 21 बसें
पूर्णिया से पटना- 16 बसें
पटना से सीतामढ़ी- 15 बसें
पूर्णिया से भागलपुर- 13 बसें
गया से नवादा- 12 बसें
भागलपुर से सहरसा- 10 बसें
लखीसराय से पटना- 8 बसें
लौकहा से दरभंगा- 8 बसें
लहेरियासराय से पटना- 8 बसें

 

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *