मुजफ्फरपुर जिले के आदर्श ग्राम बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में चल रहे 8 दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता सत्र 2023-24 का आज छठा दिन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न खेल जैसे बैलेंस द बॉल, गोल द बॉल, सैक रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, 400 मीटर रिले रेस, तैराकी इत्यादि का आयोजन किया गया। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी अभिरुचि दिखाई।

आज के खेल की समाप्ति तक सिद्धार्थ हॉउस 684 अंकों के साथ एवं महावीर हॉउस 542 अंक के साथ अग्रेषित रहे। बाकी दोनों हॉउस 466 और 350 अंकों के साथ प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाए हुए हैं।

आज का परिणाम:-
- रेडी फॉर स्कूल:- अनिमेष, तृप्ति, अभिज्ञान, गिरीश, अक्षाण, एवं सारा
- बैलेंस द बॉल:- आर्य भारद्वाज, विभोर एवं सत्यम
- गोल द बॉल:- ईशा शर्मा, प्रसिद्धि एवं तेजस
- सैक रेस:- कुंदन, अदिति, ऋतिक, एवं सिद्धार्थ
- स्पून एंड मार्बल रेस:- अभिनव, गीतिका, आयांश, सृष्टि, लकी, एवं नव्या,
- 200 मीटर रेस फाइनल:- आरोहण, संस्कृति, लक्षिता एवं अनमोल
- 400मीटर रिले रेस:- आयुष, नितेश, आरोहण, प्रकाश, वाणी, श्रेया, प्रज्ञा, एवं वंशिका

प्राचार्या अलका झा ने सभी विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र सौंपा, साथ ही सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया।



















Be First to Comment