Press "Enter" to skip to content

पटना सहित प्रदेश में 19 मार्च से हल्की बारिश के आसार, कितना रहेगा तापमान….

पटना: पटना सहित प्रदेश में 19 मार्च से हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिहार के दक्षिण-मध्य व पूर्व और उत्तर-पूर्व भागों के जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे होली के समय लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

बिहार में तेज आंधी का कहर, यूपी में बारिश के आसार

सोमवार तक प्रदेश के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के 19 शहरों का अधिकतम और 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 12 शहरों के अधिकतम और 7 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई।

पटना का अधिकतम और न्यूनतम पारा चढ़ा : शुक्रवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ा। राजधानी का अधिकतम 33.4 और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 36.3 डिग्री के साथ वैशाली और खगड़िया रहा। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री किशनगंज और मोतिहारी में रिकॉर्ड किया गया।

पटना का 33.4, भागलपुर का 34, छपरा का 33.4, सुपौल का 34.1, फारबिसगंज का 33.2, मधुबनी का 35.2, मोतिहारी का 33.5, शेखपुरा का 35.1, जमुई का 33.3, बक्सर का 34.2, वैशाली का 36.3, बेगूसराय का 33.5, खगड़िया का 36.3, बांका का 35.7, नवादा का 33.8 और जीरादेई का 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *