हर वर्ष की तरफ इस वर्ष भी मार्च के दूसरे गुरुवार 14 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे के रूप में मनाया गया। जहां विशेषज्ञ ने बताया कि किडनी रोग एक गंभीर समस्या है, मूज़फ्फरपुर जिले में भी किडनी रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके बचाव के लिए स्वस्थ आहार का सेवन करें जो की किडनी को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

इसके साथ ही, उच्च रक्तचाप भी किडनी को खराब कर सकता है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में जरूर रखें। हमेशा ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें और नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें। अगर बीपी हाई है तो डाइट भी हेल्दी रखें और धूम्रपान से बचें।












Be First to Comment