Press "Enter" to skip to content

होली 2024: कब हैं होली..? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होली की सही तारीख

होली 2024: इस वर्ष होली की तारीख को लेकर कुछ लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बन रही है। दरअसल, पूर्णिमा तिथि के 24 मार्च को देर से शुरू होने और फिर पूरे दिन भद्रा होने से ऐसी स्थिति बन रही है। भद्रा में होलिका दहन किसी भी हालत में नहीं किया जाता है। इसलिए भद्रा के बाद रात को 24 मार्च 11 बजे के होलिका दहन का मुहूर्त बन रहा है।

Holika Dahan 2024: धन लाभ के लिए होलिका दहन के दौरान करें इन मंत्रों का जाप | holika dahan 2024 chanting mantras for money | HerZindagi

जैसा सभी जानते हैं कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। होलिका दहन के अगले दिन पड़वा पर रंगों की होली खेली जाती है। होली में भी प्रदोष काल का महत्व होता है और भद्रा काल को होलिका दहन पर जरूर विचार किया जाता है। इस बार प्रदोष काल वाली पूर्णिमा 24 तारीख को है, 25 को प्रदोष नहीं होगा, क्योंकि दोपहर में ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी, इसके अलावा 24 मार्च को रात को भद्रा लग रही है। कुछ लोगों का मत है कि 25 को होली मनाईजाए, लेकिन उदया तिथि होने के बाद भी इस दिन होलिका दहन नहीं होगा और न ही 26 मार्च को होली खेली जाएगी, क्योंकि इस दिन दूज हो जाएगी।

भद्रा में भी पुच्छ काल और मुख काल देखा जाता है। इन दोनों के समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार 24 मार्च को भद्रा पुच्छ काल शाम 6.34 बजे से शाम 7.54 बजे तक रहेगा, वहीं शाम 7.54 बजे से रात 10.07 बजे तक भद्रा मुख काल रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन भूलकर भी नहीं किया जाता, इसलिए होलिका दहन का मुहूर्त इसके बाद 11.13 बजे से बन रहा है। मुहूर्त 24 मार्च की रात 11.13 बजे से 12.33 के बीच सबसे उत्तम है।पूर्णिमा 24 मार्च सुबह 9.55 बजे से 25 मार्च दोपहर साढ़े 12 बजे तक।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *