Press "Enter" to skip to content

रमजान का पहला रोजा, बिहार के शहरों में 12 मार्च को इफ्तार का देखें वक्त…

रमजान 2024: मुस्लिमों के पाक महीने रमजान का आगाज हो गया है।  इस दौरान मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान में मुसलमान रोजा रखने के लिए सूर्योदय से पहले ही सेहरी खाते हैं, और फिर भूखा-प्यासा रहकर शाम को इफ्तार करके रोजा खोलते हैं। सेहरी और इफ्तार का वक्त हर दिन बदलता रहता है। रोजा रखना इस्लाम के मूल सिद्धांतों में एक है। इसके अलावा नमाज, दान, आस्था, हज भी शामिल है।

Photos: First day of Ramadan 2024 in the UAE | News-photos – Gulf News

रमजान महीने में आगाज सहरी और इफ्तार के साथ रोजा पूरा होता है। सहरी से इफ्तार के बीच मुस्लिम किसी भी तरह का जल-अन्न ग्रहण नहीं करते हैं। इस दौरान शुद्धता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज यानि 12 मार्च 2024 मंगलवार को बिहार के तमाम शहरों में इफ्तार की सही टाइमिंग देख सकते हैं।

12 मार्च को इफ्तार का वक्त 

  • पटना में 12 मार्च को इफ्तार का समय – शाम 5.56  बजे (सुन्नी), 6.08 बजे (शिया)
  • मुजफ्फरपुर में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.55 बजे (सुन्नी), 6.09 बजे (शिया)
  • पश्चिमी चंपारण में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.58 बजे (सुन्नी), 6.03 बजे (शिया)
  • भागलपुर में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.51 बजे (सुन्नी), 6.08 बजे (शिया)
  • बेगूसराय में 12 मार्च को इफ्तार का समय – शाम 5.53 बजे
  • औरंगाबाद में 12 मार्च को इफ्तार का समय – शाम 5.53 बजे
  • गया में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 6.01 बजे
  • सिवान में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 4.42 बजे
  • नवादा में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 6.00 बजे
  • सुपौल में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.47 बजे (सुन्नी)
  • लखीसराय में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 6.30 बजे
  • किशनगंज में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.47 बजे
  • पूर्णिया में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 5.48 बजे
  • बांका में 12 मार्च को इफ्तार का समय- शाम 6.09 बजे
  • किशनगंज में 12 मार्च को इफ्तार का समय-  शाम 5.47 बजे

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *