Press "Enter" to skip to content

आयकर कर्मचारी महासंघ, मुजफ्फरपुर इकाई का निर्वाचन हुआ संपन्न

आयकर कर्मचारी महासंघ, मुजफ्फरपुर इकाई का निर्वाचन 5 मार्च मंगलवार को संपत्र हुआ। इस चुनाव में बैद्यनाथ पासवान अध्यक्ष पद के लिये, प्रवीण चन्द्र पांडेय शाखा सचिव के पद के लिये, राज किशोर राय कोषाध्यक्षः के पद के लिये तथा अंजनी कान्त श्रीवास्तव डेलिगेट के पद पर भारी मतों से विजयी हुए। इस निर्वाचन में कुल 83 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें निर्वाचित दल को लगभग 70% मत मिले।

निर्वाचित शाखा सचिव प्रवीण चन्द्र पड़िय ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मुजफ्फरपुर आवकर कर्मचारियों के हितों के लिये सदा कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यूनियन कक्ष, गेस्ट हाउस, आवासीय कार्टर एवं कैंटीन के लिए प्रमुखता से आवाज उठाएंगे।

पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कान्त श्रीवास्तव ने अपनी जीत के लिए सभी का आभार जताया तथा कहा कि न्यू पेंशन स्कीम, रिक्रूटमेंट रूल, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की विसंगतियों और सीजीएचएन की सुविधा को आसान बनाने के लिए वह 14 और 15 मार्च को प्रस्तावित सर्किल बाईएनियल में प्रमुखता से आयाज उठायेंगे। उन्होंने सर्किल सेक्रेटेरिएट में मुजफ्फरपुर के प्रतिनिधित्व की माँग की तथा सदस्यों से इसमें सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने सेंट्रल कॉन्फेडरेशन को भी मुजफ्फरपुर में मजबूत बनाने पर बल दिया। वैद्यनाथ पासवान और राजकिशोर राय ने भी जीत पर सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर शांति और निष्पक्ष चुनाव के लिये निर्वाचन पदाधिकारी दीपक कुमार, श्वेताभ नारायण गौतम तथा राहुल सिंह को सभी उम्मीदवारों ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी महासंघ के सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *