Press "Enter" to skip to content

8 मार्च को रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 2024: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। यह तिथि इस वर्ष आठ मार्च को पड़ रहा है। शिवरात्री की तैयारियों में लोग अभी से जुट गए है। शिवालयों व अन्य मंदिरों को रंग रोगन व साज-सज्जा की जा रही है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारी है। प्रत्येक वर्ष की तरह जगह – जगह से शिवजी की बारात निकालने की तैयारी चल रही है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुदर्शी के संधी को ही शिवरात्री कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिव की पूजा विशेष फलदायी होती हैं। इस दिन शिवलिंग पर आठों प्रहर जल अपर्ण कर शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Maha Shivratri Vrat Niyam 2023: महाशिवरात्रि का व्रत रखने वालों के लिए बनाए  गए हैं कुछ नियम, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं - mahashivratri 2023  fasting rules dos and

पंचांग के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शिवयोग का निर्माण हो रहा है, जो इस तिथि को ओर विशिष्ट बना रहा है। महादेव की निशित पूजा के दौरान भद्रा लग रहा है। रात्री के 09:58 बजे से अगले दिन प्रात: 08:09 तक भद्रा रहेगा। हलांकि इसी दौरान शिव योग भी रहेगा।

पंचोपचार व षोडशोपचार से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए। कुछ भी उपलब्ध नहीं हो तो केवल 1 बिल्व पत्र ही भगवान शिव को प्रसन्न करता है। भगवान शिव को गाय के दूध अथवा पंचामृत, बिल्वपत्र, भांग, धतूरे का पुष्प, अकवन, मंदार का पुष्प विशेष प्रिय है। विविध कामनाओं के लिए विभिन्न सामग्रियों से इनका अभिषेक करना चाहिएl महाशिवरात्रि के दिन, दिन में पूजन पाठ जप अभिषेक व रात्रि में जागरण करना विशेष फलदायक बताया गया है।जबकि महा शिवरात्रि व्रत का पारण 9 मार्च को होगा।

फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरूआत 08 मार्च शुक्रवार को रात्रि 09:57 बजे से फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 9 मार्च को शाम 06:17 होगा। जबकि महाशिवरात्रि निशिता पूजा का मुहूर्त देर रात में 12:07 से 12:56 तक है। दिन में महाशिवरात्रि की पूजा का समय: ब्रह्म मुहूर्त 05:01 से प्रारंभ होगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *