Press "Enter" to skip to content

बिहार में कोहरे का कहर: शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल, कोल्ड-डे अलर्ट जारी

पटना: बिहार में ठंड और बढ़ेगी। फिलहाल घना कोहरा से भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 19 से 24 जनवरी तक राज्यभर में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक घना कोहरा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। पटना सहित अधिकतर जिलों में शुक्रवार को भीषण शीत दिवस और घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना में शिमला से भी अधिक ठंड, बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट, 20 जनवरी तक  राहत के आसार नहीं, cold-increased-in-bihar -due-to-westerly-wind-patna-is-colder-than-shimla

दरअसल, गुरुवार को पटना और पूर्णिया में भीषण शीत दिवस रहा। नवादा और जमुई में हल्की बारिश भी हुई। ऐसे में 19 जनवरी से वापस बर्फीली हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गुरुवार को पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं 21 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इससे दिन में लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

वहीं,  गुरुवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री भी फारबिसगंज का दर्ज किया गया। वहीं कोहरे की वजह से विमान और रेल सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। पटना में मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को चार जोड़ी विमान रद्द रहे। कई विमान विलंब से आए- गए। दिल्ली से आने वाली विस्तार की फ्लाइट यूके-717 अपने निर्धारित समय 10 बजकर 6 मिनट सबसे पहले पटना हवाई अड्डा पर उतरी। इस विमान ने 10 बजकर 51 मिनट में दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण उड़ान और रेल परिचालन में देरी हो रही है और  कुछ को रद्द करना पड रहा है

उधर,गुरुवार को राजधानी, संपूर्ण क्रांति सहित 15 ट्रेनें घंटों की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। 12310 तेजस राजधानी 4.23 घंटे की देरी से जंक्शन आई। वहीं 12392 श्रमजीवी 6 घंटे, 20802 मगध 7 घंटे, 12394 संपूर्ण क्रांति लगभग 6 घंटे विलंब रहीं। 12304 पूर्वा एक्सप्रेस लगभग 8 घंटे और 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *