अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष पर झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सम्मेलन का 27वां अधिवेशन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देश- विदेश के दो सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 27 वाँ अधिवेशन में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भोजपुरी लैंग्वेज स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस के चैयरपर्सन डॉ० सरिता बुधु, विधायक झारखंड सरयू राय, विधान पार्षद, बिहार विधान परिषद संजय मयूख, नेपाल के वरीय भोजपुरी साहित्यकार, भाषा आयोग नेपाल के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, मुख्य सतर्कता अधिकारी कोल इंडिया,भारत सरकार ब्रजेश त्रिपाठी सहित कई अन्य अतिथियों ने गरिमा प्रदान की।

27 वाँ अधिवेशन में मुजफ्फरपुर के दो भोजपुरी-सेवी और विद्वान साहित्यकार डॉ० ब्रजभूषण मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष, भोजपुरी विभाग बिहार विश्वविद्यालय डॉ० जयकांत सिंह जय को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया।
सर्वसम्मति से कार्यसमिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ब्रजभूषण मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. महामाया प्रसाद विनोद, उपाध्यक्ष डॉ. विष्णुदेव तिवारी, हरेन्द्र कुमार एवं अजय कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, महामंत्री डॉ० जयकान्त सिंह ‘जय’, साहित्य मंत्री गुलरेज शहजाद, प्रकाशन मंत्री ज्योतिष पाण्डेय, संगठन मंत्री कौशल मुहब्बतपुरी, प्रचार मंत्री राजेश मोजपुरिया, प्रबंध मंत्री अंकुश्री, कला मंत्री मनोज भावुक एवं कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार मनोनीत हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामबहादुर राय, मूंगालाल शास्ती, दिव्येन्दु त्रिपाठी, न्यासिन्हा,वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ० रविकेश मिश्र, डॉ० राजेश कुमार माँझी, डॉ० ओम प्रकाश “राजापुरी’, ‘डॉ. जगमोहन कुमार, डॉ. विक्रम कु० सिंह, प्रकाश प्रियांशु, मीडिया सेल प्रभारी शिवानुग्रह नारायण सिंह, डॉ. रंजन विकास एवं प्रमोद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया।
चंद्रशेखर सिंह, अधिवक्ता उच्च न्यायालय पटना को विधिक सलाहकार, प्रदेश इकाई संयोजक के रूप में विनोद कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़, मनोकामना सिंह को झारखण्ड, उमाशंकर राय को उत्तर प्रदेश, हरेन्द्र कुमार सिन्हा को चंडीगढ़ एवं संतोष कुमार महतो को पूर्वोत्तर भारत,असम का संयोजक भोजपुरी संघर्ष वाहिनी का दक्षिण बिहार संयोजक कुमार अजय सिंह एवं झारखण्ड का।संयोजक लाखन सिंह को बनाया गया।









Be First to Comment