Press "Enter" to skip to content

विवाह पंचमी पर जनकपुर महल में उमड़े श्रद्धालु, निकली भव्य शोभा यात्रा-झांकी 

जनकपुर महल प्रांगण में विवाह पंचमी के अवसर पर श्री राम – माता सीता का विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। साथ ही विवाह के एक दिन पहले भव्य शोभा यात्रा और झांकी निकाली गई थी जिसमें भारत की कथावाचक चंचला चैतन्य ने शादी के गीतों से भक्तो का मन मोह लिया।   विवाह के शुभ अवसर पर अयोध्या से हजारों संत और महंत समेत लाखो भारतीय लोग बाराती बनकर पहुंचे। जहां सभी का स्वागत जनकपुर के महंथ ने चादर चुनरी और पुष्प माला से किया। वहीं मौके पर नेपाल के मुख्य न्यायाधीश के साथ डीआईजी भी उपस्थित रहे।

राम सीता का विवाह भारत नेपाल के आचार्यों ने मिलकर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई। जनकपुर महल  दुल्हन की तरह सजी दिखी, जिसका दृश्य देखते ही बन रहा था। नेपाल सरकार द्वारा बरातियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई गई। वहीं बारातियों के लिए महाभोज का भी आयोजन किया गया था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *