Press "Enter" to skip to content

नीतीश की बनारस रैली पर भाजपा हमलावर; गिरिराज सिंह के चैलेंज को आरजेडी ने स्वीकारा

पटना: उत्तर प्रदेश के बनारस में आगामी 24 दिसंबर को नीतीश कुमार की रैली होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में नीतीश की रैली पर भाजपा हमलावर है।सुशील मोदी के हमले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। इस पर आरजेडी और जेडीयू ने भाजपा नेताओं पर तीखा वार किया है।

दो-दो हाथ कर लेते हैं; गिरिराज सिंह के चैलेंज से भड़की RJD; जेडीयू ने भी 2015 में हार की दिलाई याद

लालू यादव की पार्टी आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव  गिरिराज सिंह के चैलेंज पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह चुनौती देते हैं कि नीतीश कुमार मोदी जी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हिम्मत तो आइए न, फरिया लीजिए। आइए दो-दो हाथ कर लेते हैं। उसके बाद सब पता चल जाएगा।

Union Minister Giriraj gave indications of retirement from politics -  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत , देश न्यूज

शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि तीन राज्यों में कतिपय परिस्थितियों में बीजेपी ने चुनाव जीत लिया उसे भूल जाइए। बत्ती गुल होने के पहले की धधकती लौ है। आपकी चुनौती स्वीकार है।  महागठबंधन के दल पहले से कहते आ रहे हैं कि इंडिया अलायंस में कुछ कमी होने के कारण कांग्रेस की हार हुई। इशारों में आरजेडी प्रवक्ता ने यही बात कहने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि 2024 में ऐसा नहीं चलेगा। हम लोग मिलकर लड़ेंगे बीजेपी को शिकस्त देंगे।गिरिराज सिंह के बयान पर यूनाइटेड की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि मोदी जी ने नीतीश कुमार को  2015 में ऐसी ही चुनौती दी थी।  कहा था कि सुपड़ा साफ कर देंगे तो अपना हाल देख लिए कि क्या हुआ। चारों खाने चित हो गए और मोदी जी को पवेलियन जाना पड़ा। नीतीश कुमार पांच बार सांसद रह चुके हैं। मोदी जी तो दो बार ही बने हैं। बनारस रैली की घोषणा से ही इतनी बेचैनी बढ़ गई है। अभी  तो शुरुआत किए हैं। उन लोगों को 2024 में पता चल जाएगा। बताते चलें कि 2015 के बिहार विधानसभा इलेक्शन में जेडीयू ने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने बिहार में अपनी सरकार बनाने का दावा किया था लेकिन पूरी ताकत लगाने के बाद भी असफल रही।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *