Press "Enter" to skip to content

पटना सहित 19 शहरों का गिरा पारा, ठंड में हुई बढ़ोतरी

पटना: पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लगातार तीसरे दिन पटना के न्यूनतम तापमान में कमी आई वहीं राज्य के अन्य 19 शहरों का पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री बांका में दर्ज किया गया। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आई है। सुबह में ठंड में बढ़ोतरी का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा है। राज्य के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में न्यूनतम तापमान में  कमी आई है। कैमूर में 2.3 डिग्री, डेहरी में 1.5 डिग्री, बक्सर में एक डिग्री पारा नीचे आया। पटना में इस सीजन का सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा जबकि गया में 12 डिग्री रहा।

बिहार में बदला मौसम, रात में हल्की ठंड तो दिन में गर्मी का अहसास -  Muzaffarpur News

वहीं अगर बात राज्यों के शहरों के वायु प्रदूषण की करें तो कई जिलों की हवा जहरीली हो गई है। सबसे बुरा हाल राजधानी पटना का है। जहां एक्यूआई 430 के पार है। वहीं बेगूसराय की हवा भी बेहद खराब है। जहां वायु प्रदूषण सूचकांक 415 पहुंच गया। बिहारशरीफ की हवा सबसे साफ रही। जहां एक्यूआई 126 दर्ज हुआ।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *