Press "Enter" to skip to content

रामलीला में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बने महर्षि विश्वामित्र, दिल्ली रामलीला में किया अभिनय

दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित रामलीला में केंद्रीय मंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने महर्षि विश्वामित्र के किरदार में दिखे। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परम सौभाग्य का क्षण था। ईश्वर की असीम कृपा है कि वे बक्सर जैसे आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं पौराणिक के शहर से सांसद हैं। महर्षि विश्वामित्र भी बक्सर की पावन भूमि से हैं। ऐसे में उनका अभिनय करना अत्यंत परम सौभाग्य की बात है। बक्सर उनकी तपस्थली थी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भगवान विष्णु के प्रथम मनुज अवतार वामनावतार स्थल है। भगवान श्रीराम और श्री लक्ष्मण इस पावन भूमि पर पहुंचकर महर्षि विश्वामित्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उन्होंने ताड़का जैसे राक्षसी का वध किया। भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बक्सर का सर्वांगीण विकास पिछले साढ़े नौ सालों में हुआ है। बक्सर पर्यटन के दृष्टिकोण से भारत सहित दुनिया के मानचित्र में आया है।

 

मंत्री ने कहा कि अभिनय करने का मकसद भी यही है कि बक्सर के बारे में पूरी दुनिया को पता चले। युवा पीढ़ी जाने। आधुनिक दुनिया तेजी से बदल रही है, पर्यटन के माध्यम से रोजगार के नए द्वार खुले हैं। ऐसे में बक्सर के बारे में अधिक प्रचार प्रसार होने से पर्यटन का विकास मिलेगा।

रामायण सर्किट से जुड़ने से और भारत के विभिन्न कोणों से यहां पर पर्यटक पहुंचे हैं। गंगा में बड़ा क्रूज चलने से भी काफी संख्या में विदेशी पर्यटकों ने बक्सर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत हुए हैं। यह बड़ी प्रसन्नता की बात है। बक्सर के चारों दिशाओं में सड़कों का जाल बिछाया गया है। जिससे पर्यटकों को पटना से वाराणसी से आने में आसानी हुई है। रामलीला मंचन के दौरान बॉलीवुड के मशहूर कलाकार मुकेश ऋषि, हास्य कलाकार ब्रजेन्द्र काला उपस्थित रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *