Press "Enter" to skip to content

आरजेडी के चक्रव्यूह में फंसे नीतीश कुमार अंदर से हैं परेशान, चेहरा देखकर दया आती है: उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का नया संस्करण और जेडीयू का विकल्प है राष्ट्रीय लोक जनता दल। आज लोगों की उम्मीद व जरूरत है रालोजद। नीतीश कुमार अंदर से परेशान हैं। उनका चेहरा देखकर दया आती है। वे राजद के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारी है। लालू ने ताकत देने के लिए नहीं तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए गठबंधन किया है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गया में कहीं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज धीरे-धीरे जदयू का अस्तित्व खत्म हो रहा है। अंदर से खोखला हो गया है। एमपी, विधायक व बड़े-बड़े नेताओं ने नया ठिकाना ढूंढ रखा है। कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए 40 की 40 सीट जीतेगी। रालोजद को कितनी सीट मिलेगी यह बाद में तय होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं। पार्टी के संदेश को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाएं। गांव के लोग इंतजार कर रहे हैं।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि गया में पार्टी को मजबूत बनाने के जरूरत है। नए सिरे से पार्टी पुनगर्ठित करना होगा। पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने कहा कि अकलियतों को रालोजद से काफी उम्मीद है। एम के समीकरण की जरूरत है। ऐसा होने पर बिहार की कुर्सी स्वागत करेगी। पूर्व विधायक व पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रणविजय सिंह ने कहा कि अबकी चुनाव में महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *