मुजफ्फरपुर जिले के वार्ड 38 में पार्षद कार्यालय में आवास योजना के तहत फॉर्म के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की राशि घर बनाने के लिए प्रदान की गई है।

वर्तमान समय में रोटी कपड़ा के साथ पक्के मकान का होना भी बहुत जरूरी है इसी उद्देश्य से वार्ड 38 के पूर्व वार्ड पार्षद, पार्षद पति इकबाल कुरैसी ने इस शिविर का आयोजन किया है।
और बताया कि वार्ड 38 की जो जनता कच्चे मकान में रह रही है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। वह इस योजना का लाभ 29 सितंबर से पूर्व पार्षद कार्यालय में अपने जमीन के कागज और राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक के पासबुक का फोटोकॉपी पार्षद कार्यालय में जमाकर फॉर्म भर सकते है।
वहीं 30 सितंबर को विधिवत रूप से नगर निगम में सभी के फॉर्म और कागजात जमा करवा दिए जायेंगे।










Be First to Comment