PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. शुक्रवार को कोरोना से यह पहली मौत है. गुरूवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई थी.
सीएस ने की पुष्टि
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को पहली मौत की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही बिहार में मरने वालों का आंकड़ा 30 हो गया है. अररिया सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन ने फर्स्ट बिहार झारखंड को बताया कि अररिया में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. यह जिले में पहली मौत है. मृतक व्यक्ति की उम्र 52 साल बताई जा रही है. जो दूसरे प्रदेश से लौटा था. बता दें कि इससे पहले बीते दिन गुरूवार को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी. बेगूसराय, कटिहार और शिवहर के रहने वाले एक-एक लोगों की मौत कोरोना से हुई थी.
बिहार में अब तक 30 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है. खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.
बिहार में अब तक 4551 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 99 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4551 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. जानकारी के अनुसार राज्य में अबतक 2121 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 28 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें तत्काल होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.
Input: FirstBihar












Be First to Comment