Muzaffarpur: जिले के अहियापुर थाना इलाके से बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थाल पर पहुंच चुकी है.
खबर के मुताबिक आपसी विवाद में अहियापुर थाना इलाके के विशुनपुर गांव में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. देर रात घर में सो रहे शख्स की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. परिजनों का कहना है कि आपसी विवाद में किसी ने शख्स की हत्या की है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है.
Input: News4nation









Be First to Comment