मुजफ्फरपुर। रविवार की रात और सोमवार को रुक-रुक कर अलग-अलग इलाकों में आई आंधी-पानी से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में दोपहर बाद धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। चंद मिनट में ही बादलों की बौछार से इलाका पानी-पानी हो गया। आंधी-पानी के चलते आम-लीची के फल गिर गए। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। पानी के चलते लीची के फल की सडऩे की आशंका बढ़ गई है।
इधर, बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं तेज हवा बहती रही। हालांकि, तापमान के तेवर में कोई कमी नही आई। सोमवार का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के तापमान में दो डिग्री की वृद्धि की संभावना है।
Input: Jagran









Be First to Comment