Press "Enter" to skip to content

सूखे से राहत देने के लिए नीतीश सरकार की पहल, किसानों को डीजल अनुदान देने का फैसला

पटना: बिहार में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए नीतीश सरकार ने खजाना खोल दिया है। सरकार ने राज्य के किसानों को मदद पहुंचाने का फैसला लिया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कृषि कार्य के लिए किसानों को डीजल अनुदान उपलब्ध कराने और 12 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने और लगातार इसकी निगरारी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

bihar news nitish government took steps for crime control fixed  responsibility of police officers patrolling speedy trial roster attachment  - क्राइम कंट्रोल को लेकर नीतीश सरकार ने उठाया कदम, पुलिस ...

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में शुक्रवार को अल्प वर्षापात से उत्पन्न हालात की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान मौसम वैज्ञानिकों और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को राज्य में वर्षापात की स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हालात पर नजर बनाए रखने की नसीहत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। उन्होंने निर्देश दिया है कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल- जीवन- हरियाली अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी करते रहें। लोगों के लिए पेयजल की उपलब्धता हमेशा रहे, यह सुनिश्चित करें। सभी संबद्ध विभाग पूरी तरह अलर्ट रहें। धान रोपनी समय पर हो जाए, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं लघु जल संसाधन विभाग सिंचाई के लिए आवश्यक प्रबंध करें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी स्थिति पर नजर बनाये रखें।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *