भागलपुर: भागलपुर के नाथनगर स्टेशन रोड में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब छात्रा से छे’ड़खानी का विरो’ध करने पर दो पक्ष आपस में भि’ड़ गये। दोनों पक्षों के तरफ से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये और इस बीच जमकर प’थराव हुआ। पथ’राव की इस घ’टना में कई लोग घाय’ल हो गये।

घ’टना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आ’क्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को नियंत्रित किया लेकिन दोनों तरफ तनाव अभी भी बरकरार है। पुलिस ने घट’नास्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया है।फिलहाल पुलिस घट’नास्थल पर कैंप कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार नाथनगर बालिका उच्च विद्यालय से दो छात्रा स्कूल से घर वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार मनच’लों ने छात्रा के साथ छे’ड़खानी की। इसी दौरान छात्रा के वि’रोध करने पर स्थानीय लोग जुट गए और आ’रोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को देख दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये और दोनो पक्ष के बीच जमकर प’थराव होने लगा। प’थराव की घ’टना के कारण कई घर क्षति’ग्रस्त हो गये। इस घट’ना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।














Be First to Comment