Press "Enter" to skip to content

पटना में पार्क में घूमते हुए नगर निगम अधिकारियों पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानें क्या है पूरा मामला?

पटना: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार (7 जुलाई) की शाम को पटना के पार्कों का औचक निरीक्षण करने निकले. इस दौरान उन्होने कंकड़बाग और राजेंद्र नगर इलाके के पार्कों का निरीक्षण किया. यहां पार्कों में गंदगी देख वो अधिकारियों पर भड़क उठे. उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि ऐसे काम नहीं चलेगा. काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तेज प्रताप यादव अचानक से पार्कों का निरीक्षण करने निकले थे. उनके इस औचक निरीक्षण की जानकारी किसी को नहीं थी. लिहाजा तेज प्रताप को पार्कों में काफी गंदगी दिखी. इस पर उन्होंने अधिकारियों को वहीं पर फटकार लगा दी।

Bihar News: एक्शन में दिखे तेज प्रताप, पटना शहर के पार्क का शुरू किया  निरीक्षण, environment-minister-tej-pratap-inspected-several-parks-in-patna

पार्कों में गंदगी और रख रखाव की कमी को देखकर तेज प्रताप ने अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और फटकार लगाई. यह देख उसी समय इलाके के लोगों ने भी विभाग के कर्मचारियों और आला अधिकारियों की शिकायत करनी शुरू कर दी. फिर मंत्री भी पार्क में ही बैठकर सभी की शिकायतें सुनने लगे. समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान पार्क में खेलने आए बच्चों ने मौका देख मंत्री तेजप्रताप यादव से शिकायत करनी शुरू कर दी. बच्चों ने तेज प्रताप से कहा कि झूलों पर लगे ताले खुलवा दीजिए. बच्चों की बात सुनकर तेज प्रताप ने अपने सामने ही झूलों पर लगे ताले तुड़वाए।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *