मुजफ्फरपुर: एक बार फिर विधान पार्षद प्रो. संजय कुमार सिंह ने नाट्य शिक्षक बहाली से संबंधित मांग पत्र दिया। साथ ही कहा कि बिहार में शिक्षक की बहाली से हम सभी रंगकर्मी निराश हैं क्योंकि हमारी मांगों को स्वीकृति नहीं मिली।
एनसीएफ 2005 में लोककलाओं / ललितकलाओं के अंतर्गत नाट्य विषय स्वीकृत है तथा एनसीएफ 2009 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में, प्रत्येक शिक्षण संस्थान में नाटक के माध्यम से पढ़ाई पर जोर दिया गया है। इसकी पढ़ाई देश के कई राज्यों में हो रही है फिर अपने राज्य में क्यों नहीं ?

ज्ञापन देने में डॉ सौरभ कौशिक, डॉ कुमार विरल, स्वाधीन दास,दीपक कुमार पप्पू, राजेश कुमार, दीन बंधु महाजन और अदित्य कुमार मौजूद थे । संजय ने नाटक की पढ़ाई और शिक्षकों की बहाली के लिए साकारात्मक पहल करने की बात कही।














Be First to Comment