मुजफ्फरपुर: पैक्स प्रबंधक संघ की ओर से बिहार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आदर्श सेवा नियमावली लागू होने के उपलक्ष में सम्मान समारोह सह जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव संजय कुमार, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार आदि शामिल हुए।

इस अवसर पर पैक्स प्रबंधक संघ की तरफ से सभी पदाधिकारियों को माला पहना कर और गमछा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि काफी लंबी लड़ाई के बाद आदर्श सेवा नियमावली लागू की गई है।
इससे पैक्स प्रबंधकों में काफी खुशी है, उन्होंने कहा कि पैक्स प्रबंधक संघ का पूरे बिहार में विस्तार किया जाएगा। संघ पैक्स प्रबंधकों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव को दी गई जिम्मेवारी के निर्वहन का मौका दिया गया हैं।















Be First to Comment