औरंगाबाद. न’क्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों को उड़ाने की न’क्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गयी है. सर्च अभियान पर रहे सुरक्षा बलों ने नक्स’लियों द्वारा छिपाकर लगाये गये 29 केन बम को बरा’मद कर लिया है. बड़ी बात यह है कि 60 मीटर कोडेक्स वायर भी उस जगह से मिले है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के गिजनिया बथाना पहाड़ी इलाके में न’क्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा था. सूचना मिली कि पुलिस पर हमला करने व जवानों को नुकसान पहुंचाने के उदेश्य से नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में विस्फो’टक रखे गये है.

सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में कोबरा 205 बटालियन और स्थानीय पुलिस बलों को सर्च अभियान पर भेजा गया. सर्च अभियान के दौरान ही गिजनिया बथाना पहाड़ी इलाके में 29 केन ब’म और 60 मीटर कोडेक्स वायर बराम’द किया गया. उक्त विस्फो’टक को उसी जगह पर विनष्ट कर दिया गया.

ज्ञात हो कि मदनपुर के दक्षिणी इलाके में नक्सलियों की सामानांतर सरकार चलती थी. हाल के महीनो में या यूं कहे कि पिछले दो से तीन वर्ष में औरंगाबाद पुलिस के साथ सीआरपीएफ व कोबरा की टीम ने नक्स’लियों की तमाम मंसूबो को ध्वस्त कर दिया. बड़े-बड़े नक्सली या तो मा’रे गये या जेल में चक्की पीस रहे है.














Be First to Comment