Gopalganj: गोपालपुर पंचायत के विक्रमपुर पंचायत से बड़ी खबर आ रही है जहां बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय पर एक शख्स ने पिस्तौल तानकर धमकी दी है. ग्रामीणों ने आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ लिया है.
खबर के मुताबिक पप्पू पांडेय के करीबी ने कहा कि मेरे दरवाजे पर आकर जाकिर मियां नाम के शख्स ने पिस्टल तान दी थी. मुखिया शैलेश ओझा ने कहा कि जाकिर दौड़ कर मेरे पास आया और पिस्टल तान दिया. मैंने हथियार पकड़े रखा था इसलिए मेरी जान बच गई.
वहीं आगे मुखिया ने कहा कि चूंकि गांव वाली बात है इसलिए तुरंत लोग आ गए और मेरी जान बच गई. आपको बता दे कि इन दिनों गोपालगंज काफी चर्चा में है.
इससे पहले गोपलगंज में ट्रिपल मर्डर के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. तेजस्वी यादव से लेकर तेजप्रताप यादव पर पप्पू पांडेय पर लगातार हमला कर रहे है.
Input: News4nation









Be First to Comment