Press "Enter" to skip to content

गुरुवार को मनाई जाएगी ‘ईद उल अजहा (बकरीद)’, कहां कितने बजे पढ़ी जाएगी नमाज? जानिए

पटना: ईद उल अजहा(बकरीद) गुरुवार को मनाई जाएगी। बकरीद को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में काफी उत्साह है। मंगलवार को लोगों ने जमकर कुर्बानी के लिए बकरे की खरीदारी हुई। बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। कुर्बानी के लिए बकरों की खूब खरीदारी हुई। डेढ़ लाख से लेकर 10 हजार रुपये तक का बकरा कुर्बानी के लिए बिका। इसके अलावा लोगों ने अपने हैसियत के अनुसार बकरे की खरीदारी की।

गुरुवार को मनाई जाएगी बकरीद, कहां कितने बजे पढ़ी जाएगी नमाज? जानिए

बकरीद की खरीदारी को लेकर शहर में काफी लोगों ने सेवईयों की भी जमकर खरीदारी की। वहीं कपड़ों की खरीदारी के लिए भी बाज़ारों में काफी भीड़ उमड़ी। फुलवारीशरीफ, राजा बाजार बकरी मार्केट, बाजार समिति, सब्जीबा़ग आदि में लोग देर शाम तक खरीदारी करते रहे। जानें कहां कितने बजे नमाज पढ़ी जाएगी…

  • गांधी मैदान सुबह 7:30 बजे
  • जामा मस्जिद, पटना जंक्शन 8:00 बजे
  • कोतवाली मस्जिद 7:15 बजे
  • हाईकोर्ट मस्जिद 7:00 बजे
  • हज भवन मस्जिद 7:00 बजे
  • सब्जीबाग नई मस्जिद 7:45 बजे
  • दरियापुर मस्जिद 7:45 बजे
  • फकीरबाड़ा मस्जिद 7:30 बजे
  • फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया 8:50 बजे
  • छोटी खानकाह 9:15 बजे
  • शाही संगी मस्जिद 7:00 बजे
  • टमटम पड़ाव 7:45 बजे
  • हारूण नगर सेक्टर-1मस्जिद 7.30 बजे
  • नया टोला जामा मस्जिद – 6:30 बजे
  • नोहसा उसमान नगर मस्जिद 6:30 बजे
  • हारूण नगर सेक्टर-2 7:00 बजे
  • चौराहा मस्जिद 6:30 बजे
  • नोहसा गांव 7:00 बजे
  • ईसापुर पुरानी 6:30 बजे
  • कुर्बान मस्जिद 6:30 बजे
  • ईसापुर नूरी मस्जिद 6:15 बजे
  • अबुबकर मस्जिद 6:30 बजे
  • अलफलाह मस्जिद अल्बा कॉलोनी 6:15 बजे
  • खलीलपुरा मस्जिद 7:00 बजे
  • बैतुल करीम मस्जिद ईसानगर 6:15 बजे
  • खानकाह मुनीमिया, मित्तनघाट 7:30 बजे
  • खानकाह फैयाजिया, सिमली 7:30 बजे
  • खानकाह एमादिया मंगल तालाब 6:15 बजे
  • बारगाहे इश्क तकिया शरीफ, मित्तन घाट 8:30 बजे
  • शाही ईदगाह गुलजारबाग 7:30 बजे
  • दरगाह शाह अरजांनी 7:15 बजे
  • ईदगाह शाह अरजां 7:00 बजे
  • पत्थर की मस्जिद 9:30 बजे
  • दानापुर के पोस्ट ऑफिस ग्राउंड 7:30 बजे
  • मिस्सी वाली मस्जिद गोलापर 7 बजे
  • करबला तकियापर मस्जिद 6:45 बजे
  • शिया मस्जिद शिया बोली मस्जिद 9 बजे
  • मुरादपुर शिया मस्जिद 9 बजे

नवाब हज्जन मस्जिद, इमामबांदी बेगम शिया मस्जिद, गुलजारबाग और नवादा कलां शिया मस्जिद 10 बजे

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *