मुजफ्फरपुर: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अरण्य विहार कार्यालय में अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई करने के दौरान जब्त लाखों रूपए की सागवान महुआ महोगनी शीशम गम्हार की कीमती लकड़ी को वन विभाग कैंपस से गायब कराया गया है और इस मामले में भी कोई कार्रवाई नही हुई है।
जबकि इस कैंपस में तीन-तीन वरीय पदाधिकारी मौजूद हैं और उनके रहते हुए भी इस तरह की गड़बड़ी की गई है। यदि पदाधिकरी चाहते तो कैंपस में गायब हुए लकड़ियों को जब्ती सूची से मिलान कर दोषी लोगों पर कारवाई कर सकते थे लेकिन उनकी मनसा दोषी लोगों को बचाने की है। इसलिए जांच में बिलंब किया जा रहा है ताकि दोषी लोगों को बचाया जा सके।















Be First to Comment