Press "Enter" to skip to content

जमुई: घर से बुलाकर ठेकेदार की ह’त्या, जमीन खरीदने के लिए बेंगलुरु से आया था गांव

जमुई: बिहार में बेखौफ हो चुके बद’माश वा’रदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा घ’टना जमुई से सामने आई है, जहां बदमा’शों ने घर से बुलाकर एक ठेकेदार की बेर’हमी से ह’त्या कर दी। वार’दात को अंजाम देने के बाद अप’राधी मौके से फरार हो गए। पांच दिन पहले ही ठेकेदार बेंगलुरु से अपने घर जमुई पहुंचा था। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव की है।

फोन कर घर से बुलाया फिर मार डाला, बेंगलुरु के ठेकेदार की बिहार में हत्या, 5  दिन पहले लौटा था घर - – News18 हिंदी

मृ’तक ठेकेदार की पहचान आचार्यडीह गांव निवासी 28 वर्षीय सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सत्येंद्र बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदार था और बेंगलुरु में रहकर ठेकेदारी का काम करता था। पिछले 3 सालों से वह ठेकेदारी का काम कर रहा था। पांच दिन पहले ही वह बेंगलुरु से जमई अपने गांव आया था और जमीन खरीदने वाला था। इसी बीच किसी का फोन आया और वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कह घर से निकल गया।

उधर, घट’ना से गुस्साए लोगों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से ठेकेदार की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *