Press "Enter" to skip to content

टीबी मुक्त पंचायत की कवायद- प्रत्येक पांच हजार की आबादी पर होगी जांच

मुजफ्फरपुर, 23 मई। कुछ दिन पहले पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त पंचायत की कल्पना की गयी थी। जिसमें इस वर्ष को टीबी रोगियों की खोज के लिए समर्पित करना था। इस पहल पर अब मुजफ्फरपुर भी कार्य करेगा । प्रत्येक पांच हजार की आबादी पर स्क्रीनिंग के बाद 250 लक्षण वाले मरीजों की माइक्रोस्कोपिक जांच की जानी है। ये बातें समाहरणालय सभागार में मंगलवार को टीबी मुक्त पंचायत एक पहल कार्यशाला के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए वर्ष 2025 का लक्ष्य रखा गया है। वहीं टीबी मुक्त पंचायत के लिए अधिक से अधिक टीबी रोगियों की खोज करनी होगी। इसके अलावा आशुतोष द्विवेदी ने लोगों से निक्षय मित्र बनने की अपील भी की। मालूम हो कि अब तक जिले में 6 लोग निक्षय मित्र बने हैं,। उन्होंने कुल 11 टीबी मरीजों को गोद लिया है। ये निक्षय मित्र टीबी मरीजों को उनकी दवा के पूरे कोर्स के दौरान पोषण की जरूरतों को पूरा करेंगे। हाल में ही टीबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर जिले को गोल्ड मेडल भी दिया गया है।

अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा-

टीबी मुक्त पंचायत के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि 28 मई से 1 जून तक यह अभियान चलाया जायेगा। विगत पोलियो अभियान में गायघाट, औराई, मड़वन, कांटी में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहने पर असंतोष जाहिर करते हुए सख्त निदेश दिया गया। प्रखंड स्तर पर एक ही साथ बैठक करें तथा नियमित एवं सक्रिय संध्या ब्रीफ्रिंग करें । उन्होंने 28 मई से पूर्व सभी टीकाकरण कर्मियों का बकाया भुगतान अनिवार्य रूप से करने का निदेश दिया। अन्यथा जिम्मेदार कर्मी का वेतन कटौती तदोपरांत किया जायेगा। एईएस चमकी बुखार में चल रहे जागरूकता कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई । एक बार पुनः उन्होंने गृह भ्रमण कर विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया। सीएचसी मुरौल के कायाकल्प परियोजना में बेहतर कार्य करने के लिए प्रभारी डीएम एवं सिविल सर्जन ने मुरौल स्वास्थ्य टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लगातार हो रही छापेमारी-

प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट को सक्रिय रूप से अनुपालन करने को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। कल जिले में संचालित निबंधित /अनिबंधित/वैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच चिकित्सा पदाधिकारियों एवं दण्डाधिकारियों की 19 संयुक्त टीम गठित कर करायी गयी। जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केन्द्र मानक के अनुसार संचालन नहीं पाये जाने के आलोक में जिले के 28 संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई की गयी है। प्रभारी डीएम आशुतोष द्विवेदी ने सभी छापेमारी टीम को सतत छापेमारी कर सख्त जांच करने का निर्देश दिया। मौके पर सभी सीडीपीओ, सभी वरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *