Press "Enter" to skip to content

पटना: शिक्षक नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक, निकाला प्रतिरोध मार्च

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नियोजित शिक्षक नई शिक्षक भर्ती नियमावली के खिलाफ सड़को पर उतरे और विरोध मार्च निकाला. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले पटना में हजारों की तादाद में शिक्षक सड़कों पर उतर आए हैं और प्रतिरोध मार्च निकालते हुए नई शिक्षक नियमावली को वापस लेने की मांग की. शिक्षकों का कहना है कि कई परीक्षाओं को क्वालीफाई करने के बाद शिक्षक बने है.

Bihar Shikshak Niyojan: शिक्षक नियमावली के खिलाफ सड़क पर उतरे शिक्षक,  निकाला प्रतिरोध मार्च, teachers protest march against new teacher manual in  patna

विरोध कर रहे शिक्षकों का कहना है कि टीचर बनने के बाद भी दक्षता परीक्षा क्वालीफाई की और अब एक बार फिर से राज्य कर्मी बनने के लिए परीक्षा देने का सरकार ने निर्णय लिया है. इसका हमलोग विरोध कर रहे हैं. महागठबंधन सरकार ने चुनाव के समय वादा भी किया था. सरकार में आते ही सारी बातें भूलकर कुछ से कुछ किया जा रहा है. प्रदर्शन कर रहे शिक्षक सुनील कुमार का कहना है कि सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है. पूरे देश में कहीं भी ऐसा नहीं है कि शिक्षकों को बार-बार परीक्षा देना पड़े।

सुनील ने कहा कि नई शिक्षक नियमावली का हमलोग विरोध कर रहे हैं और सरकार को इसे वापस करना चाहिए. आप देखिए राज्यकर्मी बनने के लिए क्या कुछ गाइड लाइन बनाया गया है. वहीं प्रदर्शन कर रही निशा परवेज कहती हैं कि कई साल से हम नौकरी कर रहे हैं. आज तक राज्यकर्मी नहीं बने और जब समय आया है तो शर्तें थोप दी गई हैं, जो हमे मंजूर नहीं है. इसका विरोध हम तब तक करते रहेंगे, जब तक सरकार इस नियम में बदलाव नहीं करती. हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *