Press "Enter" to skip to content

मधेपुरा में मौसम का क’हर: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौ’त, उजड़ गए दर्जनों आशियाने

बिहार में मौसम का खेल जारी है, एक तरफ बिहार के कई जिलों में गर्मी का सितम जारी है। पारा 40 के पार चला गया है। तो वहीं मधेपुरा में आंधी-बारिश ने त’बाही मचा दी। तेज आंधी और बारिश से जिले में भारी नुकसान हुआ है। जिले में अलग – अलग जगहों पर तीन लोगों की मौ’त हो गई। दीवार और पीलर गिरने से सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में दो महिलाएं हा’दसे का शिकार हो गई। मुरलीगंज में टीन की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आंधी में दर्जनों परिवार के आशियाने उजड़ गए। जगह – जगह पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित हुई। आंधी में पौधे गिरने से मक्का की फसल को भारी क्षति हुई है।

मधेपुरा में मौसम का कहर:आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 3 की मौत, उजड़ गए दर्जनों आशियाने

आंधी-बारिश में 3 लोगों की मौ’त
रविवार को आई तेज आंधी में कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई, और खंभे तक उखड़ गए। वहीं दीवार गिरने से 2 महिलाएं मलबे में दब गई। जिससे उनकी मौ’त हो गई। वहीं मुरलीगंज में टीन की छत गिरने से शख्स दब गया। वहीं दर्जनों परिवार बेघर हो गए। तेज आंधी में झोपड़-पट्टी पूरी तरह तबाह हो गई। और लोगों की आशियाने छिन गए। पेड़ गिरने से भी कई इलाकों में बिजली घंटों बाधित रही। बेमौसम बारिश और आंधी से किसानों को भी नुकसान हुआ है। आंधी में पौधे गिरने से मक्के की फसल को नुकसान हुआ है।

पटना में पसीना निकाल गर्मी
वहीं दूसरी तरफ पटना सहित राज्य के कुछ जिलों में पसीने वाली गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही आर्द्रता बढ़ी रही। सूरज के तल्ख तेवर के बीच पछुआ और पुरवा के मिश्रण से दोपहर में लू तो सुबह शाम लोगों के पसीने छूटे। रविवार को गया के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री, नवादा में 1.5 डिग्री, वैशाली में 2.0 डिग्री, छपरा में 0.5 डिग्री, मोतिहारी में 1.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.8 डिग्र सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में दर्ज की गई। पटना समेत प्रदेश के 24 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *