Press "Enter" to skip to content

आरा में कलयुगी बेटों की करतूत, मां की ह’त्या कर श’व को फें’का, घरेलू वि’वाद में ले ली जा’न

आरा के भोजपुर के करनामेपुर ओपी क्षेत्र के महुआर इंग्लिश गांव में कलयुगी बेटों ने ही अपनी मां की ह’त्या कर दी। इसके बाद श’व को गांव के भांगड़ में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह उनका श’व महुआर भागड़ से बरामद किया गया। मृ’त महिला महुआर इंग्लिश गांव निवासी पारस यादव की 55 वर्षीय पत्नी पत्नी सोनी देवी थी। आपसी घरेलू वि’वाद में महिला की ह’त्या किये जाने की बात कही जा रही है।

आरा में कलयुगी बेटों की करतूत, मां की हत्या कर शव को फेंका, घरेलू विवाद में ले ली जान

 

भांगड़ में मिला महिला का श’व
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और श’व का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह महुआर इंग्लिशपुर गांव के पश्चिम भांगड़ में एक अधेड़ महिला का श’व तैरता देखा गया। उसकी खबर पूरे इलाके में हवा की तरह चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलने की सूचना पर पारस यादव भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। उसके बाद शव को भांगड़ से निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी।

बेटों पर मां की ह’त्या का आ’रोप
पारस यादव की ओर से अपने तीन बेटों छोटे लाल यादव, महावीर यादव और अक्षयलाल यादव ह’त्या का आ’रोप पर लगाया गया है। इसे लेकर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। इधर, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि घ’टना की जांच की जा रही है। महिला के पति की ओर से आपसी वि’वाद में बेटों पर ही ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक बेटा घर से फरा’र है। गिर’फ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। आरो’पितों की गिर’फ्तारी बाद ह’त्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर, ह’त्या को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है।

 

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *