Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में द’र्दनाक हा’दसा, बालू लदे ट्रक ने सड़क किनारे सोए 4 लोगों को रौं’दा; तीन की मौ’त

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बुधवार अलसुबह द’र्दनाक सड़क हा’दसे में तीन लोगों की जा’न चली गई और एक शख्स गं’भीर रूप से घा’यल हो गया। हा’दसा रेवाघाट पुल पर हुआ। तड़के बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सोए चार लोगों को रौं’द दिया। ये सभी तरबूज बेचने वाले किसान और व्यापारी थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, बालू लदे ट्रक ने सड़क किनारे सोए 4  लोगों को रौंदा; तीन की मौत

जानकारी के मुताबिक रेवाघाट पुल के पास तरबूज बेचने वाले किसान और व्यापारी सोए हुए थे। वे सीजन में वहीं पर ढेर लगाकर तरबूज बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। बुधवार तड़के वहां से गुजर रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गया, फिर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे सोए हुए लोगों पर चढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे एसकेएमसीएच में भेजा गया है।

हाद’से के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। बड़ी संख्या में तरबूज भी ट्रक की चपेट में आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया। पुलिस ट्रक के नंबर से मालिक का पता लगाने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *