Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में मजदूर दिवस पर मजदूर की निर्म’म ह’त्या, सिर में सरिया घु’सा कर मा’रा

मुजफ्फरपुर: एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। मजदूर दिवस के मौके पर मुजफ्फरपुर में अलग-अलग घ’टनाओं ने दो मजदूरों को खौफनाक सजा मिली। बद’माशों ने एक मजदूर को मौ’त के घाट उतार दिया जबकि दूसरे मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिर में सरिया घुसा कर मारा, सामने आई पूर्व के विवाद में हत्या की बात |  Killed by hitting the bar in the head, the matter of murder in the former  dispute

मुजफ्फरपुर में मजदूर दिवस पर मजदूर पर ह’मला हुआ है। पहली घ’टना अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर स्थित बजरंग विहार कॉलोनी की है जहां रविंद्र कुमार मिश्रा के निर्माणाधीन मकान में विगत 4 माह से रहकर राजमिस्त्री का काम करने वाले मोतिहारी के पकरीदयाल निवासी मुस्तफा अंसारी की लोहे से रॉड से पी’ट-पी’टकर अपरा’धियों ने मा’र  डाला।

देर रात निर्माणाधीन मकान के अंदर ही इस घ’टना को अंजाम दिया गया। घट’ना की सूचना मिलते मौके पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। बेटे की ह’त्या की खबर मिलते ही रोते बिलखती मां मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस घ’टना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घट’ना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।

वही दूसरी घ’टना भी मजदूर से जुड़ी है। जो कोल्हुआ पैगंबरपुर के राजेन्द्र नगर कॉलोनी की है जहां अभिराम सिंह के मकान में गार्ड की ड्यूटी करने वाले दुलारे खलीफा से लू’टपाट की गयी। विरोध करने पर अपराधियों ने पीट दिया और लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की माने तो दुलारे खलीफा की हाल’त गंभीर बनी हुई है। घट’ना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की।

अहियापुर थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि मजदूर से हम’ले से जुड़ा दोनों मामला उनके थानाक्षेत्र में ही पड़ता है। फिलहाल दोनों मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा कि आ’रोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि हाल के दिनों की यदि बात की जाए  तो मुजफ्फरपुर में खासकर अहियापुर थाना क्षेत्र में जिस तरह से आपरा’धिक वा’रदात अचानक बढी है वह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। आए दिन एक के बाद एक घटना इसी थानाक्षेत्र में घटित हो रही है। जो पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक अपरा’धियों के खिलाफ कार्रवाई करती है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *