मुजफ्फरपुर में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद हालत में मौ’त हो गई। मृ’तका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज़ के लिए ह’त्या करने का आ’रोप लगाया है। आ’रोप है कि ससुराल के लोग मृ’तका से दहेज के रूप में पांच लाख रुपए मायके वालों से मांगने का दबाव बना रहा थे और इसी को लेकर ह’त्या की गई है। घट’ना बरुराज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की है।
मृतका की पहचान फुलवरिया गांव निवासी रुस्तम की पत्नी जिन्नत नसरीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही जिन्नत के ससुरालवाले दहेज़ में 5 लाख रुपया मायके से लाने का दबाब बनाते थे। जब जिन्नत पैसे मांगने से इनकार करती तो ससुराल के लोग उसके साथ मा’रपीट किया करते थे। इसी बीच जिन्नत का पति रुस्तम विदेश चला गया। रुस्तम के विदेश जाने के बाद ससुरालवालों ने फिर से दहेज में पांच लाख रुपए मायके से लाने का दबाव बनाया और जब जिन्नत ने पैसे लाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया तो ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी ह’त्या कर दी।

उधर, घट’ना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले फुलवरिया पहुचे और बेटी की ला’श देखकर दंग रह गए। मायके वालों द्वारा घट’ना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृ’तका के श’व को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों ने मृ’तका की सास जमीला खातून, ससुर और ननद को आरो’पी बनाते हुए ह’त्या का केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।








Be First to Comment