Press "Enter" to skip to content

पत्नी की ह’त्या को आत्मह’त्या में बदलने की साजि’श हुई नाकाम, सिंचाई विभाग का जेई गिर’फ्तार

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पत्नी की ह’त्या के आ’रोप में जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश पासवान और उसकी मां शकुंतला देवी को पुलिस ने गिर’फ्तार किया। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ओमप्रकाश मूलरूप से रांची के कांके का निवासी है। उसके खिलाफ ससुर पटना के कदमकुंआ थाना के अमरूद गली निवासी बद्री पासवान ने साजिश के तहत सात माह की गर्भवती बेटी ज्योत्सना कुमारी की ह’त्या का आ’रोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बद्री कस्टम विभाग के रिटायर हवलदार हैं। सपरिवार पटना में रहते हैं। श’व का पटना में देर शाम में दा’ह सं’स्कार हुआ।

Conspiracy to convert wife murder into suicide failed JE of Irrigation  Department arrested Know whats the matter - पत्नी की हत्या को आत्महत्या में  बदलने की साजिश हुई नाकाम, सिंचाई विभाग का

दहेज के लिए ह’त्या का आ’रोप
बद्री ने पुलिस को बताया कि जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर ओमप्रकाश से 2016 में बेटी ज्योत्सना की शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी ने जन्म लिया। नतनी की उम्र तीन साल है। अभी ज्योत्सना सात माह की गर्भवती थी। वह पति और सास के साथ सादपुरा मोहल्ला में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार को उसकी मौ’त की जानकारी दामाद ने कॉल कर बड़े पुत्र को दी। उसके बाद पटना से सपरिवार सादपुरा आए। पुलिस श’व का पंचनामा कर एसकेएमसीएच भेज रही थी। 

ह’त्या को आत्मह’त्या का रंग देने की कोशिश
बद्री ने आ’रोप लगाया है कि ज्योत्सना के साथ मा’रपीट कर उसके श’व को पंखा से लटका दिया गया था, ताकि घ’टना को आत्मह’त्या का रूप दिया जा सके। काजी मोहम्मदपुर थानेदार दिगंबर कुमार ने बताया कि दहेज ह’त्या के आरो’प में जूनियर इंजीनियर व उसकी मां पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मृतका के शरीर पर मा’रपीट के भी निशान पाए गए हैं। मामले में आरो’पित जेई और उसकी मां को गिर’फ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *