मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता ने अपने पति की ह’त्या की साजिश रच दी। दो बच्चों के बाप प्रेमी के साथ मिलन की राह में रोड़ा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे गो’ली मर’वा दी। कलियुगी पत्नी ने दो शू’टरों को डेढ़ लाख में ह’त्या की सुपारी दी। आ’रोपी युवती का पति कैं’सर पी’ड़ित है। घ’टना को अंजाम देकर दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। लेकिन, पुलिस ने उनके प्लान को नाका कर दिया और उन्हें गिर’फ्तार कर लिया। बीते आठ अप्रैल को गो’ली मा’री गयी थी। पुलिस शा’तिर शू’टरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सा’जिश में सोशल मीडिया व्हाट्सएप का गलत इस्तेमाल किया गया।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने मनियारी में सकरा के एक पैक्स अध्यक्ष के भतीजे हाइवा संचालक और उसके साथी को गो’ली मा’रे जाने की घ’टना का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि हाइवा संचालक को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर ह’त्या की नीयत से गो’ली म’रवाई थी। गिर’फ्तारी के बाद पुलिसिया पूछताछ में दोनों ने अपने बयान में घ’टना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आरो’पियों ने पुलिस को गो’ली चलाने वाले शू’टरों की पहचान भी बता दिया है।
एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मुशहरी और बरियारपुर इलाके के दो शू’टर को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देकर हाइवा संचालक को ‘गो’ली म’रवाई गई। घ’टना को अंजाम देने वाले शूट’र को 50 हजार रुपये अग्रिम राशि दी गई थी। शेष एक लाख रुपये शू’टर को एमबीए में एडमिशन कराने के लिए दिया जाता। घटना के बाद दोनों शू’टर पश्चिम बंगाल की ओर भागे। पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

एसएसपी ने कहा कि हाइवा संचालक की पत्नी बीएड की पढ़ाई के दौरान औराई थाना के करहट्टी निवासी अमीर कुमार के संपर्क में आयी। अमीर निजी संस्थान में क्लर्क है। हाइवा संचालक की पत्नी तीन बच्चों की मां है, जबकि उसका प्रेमी अमीर कुमार दो बच्चों का पिता है। दोनों में प्रेम हो गया। इस बीच कैंसर से पी’ड़ित हाइवा संचालक को इसकी भनक लग गई तो उसने विरो’ध किया। इसके बाद पत्नी व उसके प्रेमी ने मिल कर दोनों की ह’त्या की साजिश रच दी।
आठ अप्रैल को जब हाइवा संचालक अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ निकला तो पत्नी ने व्हाट्सएप कॉलिंग कर अमीर को जानकारी दे दी। दिघरा में हिसाब लेकर हाइवा संचालक जब बाइक से सकरा जाने के लिए निकला तो पीछे शू’टर लग गए। इसके बाद हरिशंकर मनियारी के पास एनएच 28 पर हाइवा संचालक और उसके मित्र पर पीछे से फायरिंग की। गोली लगने से दोनों गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। दो गो’ली लगने के बाद भी दोनों बच गए। एसएसपी ने बताया कि गि’रफ्तार किए गए हाइवा संचालक की पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। दोनों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। इसमें काल रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैटिंग में ह’त्या के साक्ष्य मौजूद हैं।








Be First to Comment