Press "Enter" to skip to content

श्री योग वेदान्त सेवा समिति द्वारा आसारामजी बापू का 87 वां अवतरण दिवस धूमधाम और हर्षो उल्लास से मनाया गया

मुजफ्फरपुर: श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वावधान में परम पूज्य संत श्री आसारामजी बापू का 87 वां अवतरण दिवस धूमधाम और हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर शहनाई विवाह भवन ओरिएंट क्लब, अघोरिया बाजार में एक महासत्संग का आयोजन किया गया।इस सत्संग में गुरु महिमा सहित भजनों की विशाल श्रृंखला प्रस्तुत की गई।

हरि नाम संकीर्तन करते साधक आनंद के सागर में गोते लगाते ध्यान और भजन की मस्ती में सराबोर होकर गुरु महिमा को याद कर रहे थे। सत्संग का संचालन समिति के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र भाई और मार्गदर्शन सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया ।

चन्द्र भूषण वर्मा और हरेश कुमार ने महाआरती की तो संस्था के महामंत्री प्रभात कुमार प्रभाकर ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था के आगामी कार्यकर्मों पर प्रकाश डाला।

संजीव भाई , बद्री भाई , ज्ञानी , स्वयप्रभा ने प्रसाद वितरण का नेतृत्व किया और संजय सिंह ,रविशंकर ने व्यवस्थापक की भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम के पश्चात शहर के अघोरिआ बाजार , देवी मंदिर, हरिसभा चौक , कलमबाग चौक और गरीब स्थान में साधकों की टोली ने संत आशाराम के अवतरण दिवस के अवसर पर निःशुल्क छाछ वितरण किया एवम स्वदेशी और शाकाहार के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जनजागरण किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *