मुजफ्फरपुर: दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास एक कार डिवाइडर से टक’रा गयी। इस हा’दसे में कार सवार दो लोगों की मौ’त हो गयी जबकि चार लोग गं’भीर रूप से घा’यल हो गये। घा’यलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जाता है कि सिलिगुड़ी में तैनात बैंक अधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ कार ड्राइव कर मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी जाने के लिए निकले थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बचने के दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी और यह हा’दसा हुआ। इस हाद’से में बैंक अधिकारी के पिता शारदा सिन्हा और पत्नी तनु देवी की मौ’त हो गयी जबकि बैंक अधिकारी रत्न शंकर, उनकी मां, बेटे और बेटी की हा’लत गंभीर बनी हुई है।
घाय’लों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया है। जहां चारों का इलााज चल रहा है। बताया जाता है कि बैंक अधिकार रत्न शंकर सिलिगुड़ी के कुच विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में स्केल-2 ऑफिसर हैं।
मंगलवार की देर शाम वे अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ पैतृक गांव मुजफ्फरपुर से सिलिगुड़ी लौट रहे थे तभी दरभंगा के दिल्ली मोड़ के पास यह हाद’सा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घा’यलों को अस्पताल पहुंचाया जहां गं’भीर रुप से घा’यल चार लोगों का इलाज चल रहा है जबकि दो लोगों की मौ’त हो गयी है। इस घट’ना से बैंक अधिकारी के परिजनों के बीच को’हराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।














Be First to Comment