मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान एक कैदी फ’रार हो गया है। ह’त्या और आर्म्स एक्ट मामले के आ’रोपी कृष्ण मुरारी के भागने से पुलिस कर्मियों में ह’ड़कंप मचा हुआ है। मीनापुर ह’त्याकांड में न्यायिक हिरासत में भेजे गए जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के चतुरसी गाँव का रहने वाला अभियुक्त कृष्णा मुरारी कुमार इलाज़ के दौरान श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज से फरार हो गया।

केंद्रीय कारा प्रशासन के अनुसार छाती में दर्द की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टर की अनुशंसा पर बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल 29 मार्च को भेजा गया था। जहां से मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए 03 अप्रैल को भेजा गया था। 
इलाज़ के दौरान आज अचानक वह पुलिस को चकमा देकर फरा’र हो गया। इलाजरत बंदी की भागने की सूचना के बाद पूरे प्रशासनिक अमले में हड़’कंप मच गया। पुलिस की टीम फिर से पकड़ने में जुट गई लेकिन सुबह से लेकर अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है।








Be First to Comment