Press "Enter" to skip to content

उपेंद्र कुशवाहा ने फिर खोली जेडीयू की कलई, नीतीश को बताया ‘जनाजा पार्टी’ का नेता

पटना: 21 मार्च को राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ, नमन यात्रा खत्म हो गई। इस दौरान बिहार के कई जिलों में घूम-घूमकर उपेंद्र कुशवाहा ने जनता की नब्ज टटोली। एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और जदयू का नया नामाकरण कर दिया। उन्होने कहा कि जदयू ने ये ‘जनाजा दल’ है। जिसके नेता नीतीश कुमार हैं। जिस तरह पार्टी से छोड़कर जा रहे हैं। उससे तो यही लग रहा है।

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने फिर खोली जेडीयू की कलई, नीतीश को बताया 'जनाजा पार्टी' का नेता

जदयू बन गया है ‘जनाजा दल’- उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यात्रा के दौरान हर जिले में जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। आम जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान आम जनता के मन में नीतीश कुमार के आक्रोश दिखा।  जेडीयू में अब कुछ नहीं बचा है। यह दल अब ‘जनाजा दल’ बनकर रह गया है। और इसके लिए कोई और नहीं बल्कि नीतीश कुमार की पार्टी के लोग ही जिम्मेदार हैं।

‘तेजस्वी को सीएम बनते नहीं देखना चाहती जनता’
कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड अब पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। नीतीश कुमार बिहार को आगे ले जाने के बजाय पीछे ढकेल रहे हैं। जब से तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की बात चली है। तब से लोगों के मन में डर है कि कहीं फिर से बिहार में 2005 की तरह जंगल राज तो नहीं आ जाएगा। इसलिए कोई भी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनता देखना नहीं चाहता है।

‘विरासत बचाओ यात्रा को मिला भरपूर समर्थन’
RLJD के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिला। नीतीश की पार्टी जदयू छोड़ बड़ी तादाद में लोग राष्ट्रीय लोक जनता दल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद सिर्फ जेडीयू का साइन बोर्ड ही रह जाएगा। और ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि नीतीश ने बिहार की विरासत 2005 वाले हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। उपेंद्र कुशवाहा की विरासत बचाओ, नमन यात्रा का आगाज 28 फरवरी से हुआ और 21 मार्च को खत्म हुई।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *