Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में क’र्जदार का कारनामा: पहले लिया उधार फिर कर्ज देने वाले की बहू को लेकर हुआ फ’रार

मुजफ्फरपुर:  मुजफ्फरपुर में एक महिला को दो लाख रुपये क’र्ज देना बहुत भारी पड़ गया। दरअसल जिस व्यक्ति को उसने कर्ज दिया था वो उसकी बहू को लेकर फ’रार हो गया। महिला अपने पैसे की मांग बार-बार कर रही थी जो उस व्यक्ति को नागबार गुजरा और वह महिला की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा।

मुजफ्फरपुर में पहले पति ने छोड़ा…अब प्रेमी हुआ फरार:शादी का झांसा देकर 3  साल तक शोषण, जबरन अबॉर्शन भी कराया - Muzaffarpur News

मामला बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक महिला से एक व्यक्ति ने दो लाख रुपया कर्ज के तौर पर लिया था लेकिन पैसे देने में आनाकानी कर रहा था। महिला बार-बार अपने पैसे मांगने उसके घर जाती थी और वह रोज कोई ना कोई बहाना बनाकर उसे लौटा देता था। लेकिन महिला ने जिद थाम ली थी वो अपना पैसा लेकर रहेगी।  कोई ऐसा दिन नहीं होगा जब वह पैसे मांगने नहीं जाती होगी। महिला के बार-बार तगादा किये जाने से गुस्साएं शख्स एक दिन महिला के घर पहुंच गया और घर की बहू को बहला-फुसलाकर ले भागा। पीड़ित परिवार ने इस बात की शिकायत महिला थाने में दर्ज करायी। महिला का आरोप है कि कर्ज लेने वाले ने उसकी बहू का अपहरण कर लिया है।

बोचहा थानाध्यक्ष ने इस मामले को लेकर कहा कि महिला के बयान पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पी’ड़ित महिला का आ’रोप था कि पैसे लेनदेन के विवाद में उसकी बहू का अपहरण गलत नियत से किया गया है। महिला बहू की सकुशल बरामदगी की मांग कर रही है और आरोपी को सजा दिलाए जाने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *