Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: मारवाड़ी युवा मंच द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के साथ गणगोर उत्सव का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा द्वारा 20 मार्च 2023 को स्थानीय फूड प्लाज़ा सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नव निर्वाचित अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण किया। साल भर किये गए कार्यों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया एवं गणगोर उत्सव भी मनाया गया। 

इसके साथ ही सत्र 2022 – 2023 में सदस्याओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शाखा अध्यक्षा संगीता गोयनका ने सदस्याओं को पुरस्कृत भी किया। गणगोर उत्सव सभी सदस्याओं ने मां गौरा की पूजा अर्चना की एवं अबीर गुलाल मेहंदी बिंदी से मां गौरा का साज शृंगार किया। कार्यक्रम संयोजिका सोनल अग्रवाल एवं पूजा बरोलिया ने काफी सुंदर कार्य किया। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा सत्र 2022 -2023 के प्रांतीय अधिवेशन में जो नाथ नगर में 18 मार्च एवं 19 मार्च 2023 को आयोजित हुआ था उसमें संस्कृति शाखा को सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा का पुरस्कार, विशिष्ट शाखा पुरस्कार, संस्कृति स्थापना दिवस पुरस्कार, संस्कृति शाखा की सर्वश्रेष्ठ महिला शाखा अध्यक्ष संगीता गोयनका, मंडलीय सभा के आयोजन में संस्कृति शाखा, जन कल्याण अवार्ड ,सर्वश्रेष्ठ शाखा सचिव का अवार्ड दिया गया।

कार्यकारिणी सदस्याओं की सूची (2023-24)

  •  प्रीति अग्रवाल – अध्यक्षा
  •  संगीता गोयंका -निवर्तमान अध्यक्षा
  •  मेघा सिस्का – उपाध्यक्षा
  • पूजा बरोलिया – शाखा मंत्री
  •  नेहा अग्रवाल – कोषाध्यक्षा
  • गरिमा अग्रवाल – जनसंपर्क अधिकारी
  • पूनम गट्टानी – शाखा सहायक मंत्री
  • नीतू तुलस्यान – नारी चेतना अधिकारी
  • सविता वर्मा. – सांस्कृतिक अधिकारी
  • बिंदु माखड़िया – स्वच्छता अधिकारी
  • अन्नपूर्णा बंका – बधाई संदेश अधिकारी
  • नीतू पालरीवाल -ऑक्सीजन अधिकारी
  • शिल्पी केजरीवाल-संस्कृति सी.ए
  • आरती अग्रवाल – आत्मनिर्भर भारत अधिकारी एवं समाज सुधार अधिकारी
  • मंजू अग्रवाल – कन्या भ्रूण संरक्षण अधिकारी
  • रक्षा जालान -पर्यावरण अधिकारी
  • सौरभी नथानी ‌ -वैवाहिक संयोजिका
  • प्रियंका तुलस्यान – कार्यकारिणी सदस्या
  • प्रीति टेकरीवाल -कार्यकारिणी सदस्या
  • पूजा केजरीवाल – कार्यकारिणी सदस्या
  • सीमा केडिया – कार्यकारिणी सदस्या
  • स्वीटी अग्रवाल – कार्यकारिणी सदस्या

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *