Press "Enter" to skip to content

आसमान से गिरा मशीन लगा गुब्बारा, ब’म समझ लोगों ने पुलिस को दी सूचना, इलाके में द’हशत

नवादा: नवादा के रजौली स्थित नावाडीह गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब आसमान से मशीन के साथ लाल रंग का गुब्बारा जमीन पर गिरा। आसमान से मशीन के गिरने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इक्टठा हो गयी। ग्रामीणों को लगा कि यह कही ब’म तो नहीं है। इस बात से लोग डरे सहमें थे। मशीन को हाथ भी नहीं लगा रहे थे। इसे लेकर लोगों में दह’शत का माहौल बना हुआ था।

 

ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी रजौली थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन और गुब्बारे को कब्जे में लिया। तभी जांच के दौरान पता चला कि मशीन मौसम विभाग का है। जो आसमान में लाल रंग के गुब्बारे के साथ छोड़ा गया था। गुब्बारे के फटने के बाद मशीन खेत में गिर गई। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया ने बुधवार को नावाडीह गांव में खेत में काम कर रहे किसानों को एक सफेद रंग की मशीन नजर आई। मशीन को देखकर लोग दहशत में हो गये। उन्होंने बताया कि जब हमने मामले की पड़ताल की तब यह मशीन मौसम विभाग की निकली। मौसम विभाग की ओर से छोड़े गए गुब्बारे में ये मशीन लगी हुई थी। किसी कारण गुब्बारे के फटने से ये मशीन आसमान से नीचे गिर गई। वही मशीन को थाना प्रभारी अपने साथ थाने लेते गए। इस मशीन को मौसम विभाग को सौंपा जाएगा।

 

Share This Article
More from NAWADAMore posts in NAWADA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *