Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच, होली मिलन समारोह में ढोल-मृदंग की थाप पर गाए फाग गीत

मुजफ्फरपुर: आज सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की ओर से अनिल साहू रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह में शहर के गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न दलो के समाजिक कार्यकर्ता गण सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही। इसकी अध्यक्षता महानगर अहला रंजीत कुमार महंता ने की।

इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय संयोजक अजय कुमार चौहान ने सभी को होली की शुभकानाएं दी और  कहा कि हमें होली के मूल उद्देश्य इस महापर्व की पौराणिकता एवं सामाजिक समरसता पर प्रकाश डाला। इसके बाद सभी लोगों ने एक दुसरे को गुलाल लगा कर एवं फुलो की होली से शुभकामनाएं दी।

अजय चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य होली पर्व के संस्कृति को नहीं भूले एवं पूर्व के विसंगतिओ को दूर करने की जरूरत है।

समारोह मे होली के फगुआ गीत गाए गए। ढोल थाप बजाकर होली के गीत गाए गए। समारोह में डॉ मिन्टु शर्मा, महिला प्रकोष्ठ संजय कुमार खिलाइयो, मंच के संरक्षक देवीलाल, वीरांगना की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ अर्चना सिंह, फिल्म अभिनेत्री सविता जायसवाल, अनुष्का कुमारी, राज कुमार साह, पायल चौहान, रश्मि चौहान अलाएंका कुमारी, चिराग चौहान, लाल बाबू अग्रहारे, डा० अरविन्द कुठे सिंह, राजेशकुमारांसह चिराग चौहान, नेहा कुमारी, मुहाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *