Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: फर्जी एफआईआर, न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना

मुजफ्फरपुर: पियर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रतवारा प्रखण्ड-बन्दरा की मुखिया रेखा देवी ने आज थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके परिजनों के ऊपर फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई  हैं, जिसके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर वह अपने पंचायत वासियों के साथ धरना प्रदर्शन कर रही हैं। रेखा देवी का कहना हैं कि उनके पड़ोसी के साथ जमीनी विवाद लंबे वक्त से चल रहा हैं उनके पड़ोसी असामाजिक तत्व के लोग हैं और उनकी अवैध शराब के कारोबार में भी संलिप्तता रही है। उसके बावजूद वे लोग जमानत पर रिहा हैं और लगातार उनके परिवार के विरुद्ध षड्यंत्र रचते हैं। अतिपिछड़ा वर्ग व महिला मुखिया का सम्मान बचाने के लिए एवं जनमानस में पुलिस व प्रशासन पर विश्वास बनाए रखने के लिए उक्त मामलों पर विस्तृत जांच उच्च स्तरीय कमिति का गठन कर कराया जाय एवं निस्पक्ष जांच हेतु वर्तमान थानाध्यक्ष हत्था ओपी सतीश कुमार का तत्काल स्थानांतरण कराया जाय एवं इस घटना में जो भी दोषी हो उस पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की गई हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *